शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 22 अक्टूबर 2016, 11:47 PM (IST)

नारनौल। आॅल हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन की ओर से शनिवार को लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर जिला प्रधान वीर विक्रम सिंह भालोठिया और राज्य उपप्रधान डाॅ लाल सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने मास्टर वर्ग की लम्बित मांगों के साथ वर्तमान में जारी स्थानांतरण और रेशनलाईजेशन में आरटीआई के नियमों की अवहेलना करते हुए मनमर्जी से शिक्षकों के पदों को होल्ड करने के विरोध में और सभी पदों को स्थानांतरण हेतु खोलने की मांग की। इस मौके पर खण्ड प्रधान अशोक सोनी ने कहा कि विभाग ने माना है कि 37 हजार 5 सौ 60 शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं। जबकि स्थानांतरण के लिए केवल 28 हजार 5 सौ पद ही दिए जा रहे हैं। इस तरह बाकी 9000 पद किसके लिए दिए जाने हैं। इस बात का जवाब विभाग के आला अधिकारियों की ओर से बताना ही होगा। इस मौके पर गणित अध्यापक सुरेश यादव, अरूण कुमार, झम्मनलाल, राजेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, रणबीर सिंह, महिपाल सिंह, हरिओम, सुनील कुमार, विरेन्द्र, वेदप्रकाश आर्य, कृष्ण कुमार, कर्णसिंह, प्रदीप और नरेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :देवरिया में हिंदू संगठनों का बंद, देखें 20 तस्वीरें

यह भी पढ़े :चिकनगुनिया मुझे भी हुआ, दर्द मैं समझती हूं: वसुंधरा राजे