आजाद कार्पोरेटर रंजू शर्मा और उनके पति भाजपा में शामिल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 22 अक्टूबर 2016, 10:44 PM (IST)

पठानकोट। नगर निगम पठानकोट की आजाद काॅर्पोरेटर रंजू शर्मा और उनके पति राजू शर्मा शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। स्थानीय भाजपा विधायक अश्विनी शर्मा की मौजूदगी में रंजू शर्मा और राजू शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर अश्विनी शर्मा ने कहा कि ये उनकी घर वापसी है। क्योंकि पहले वे भाजपा परिवार के ही मेम्बर थे। लेकिन किसी गलतफहमी के कारण वे भाजपा से दूर चले गए थे। लेकिल अब फिर से अपने घर भाजपा में लौट रहे हैं। इससे पठानकोट में भाजपा का आधार और मजबूत हुआ है। इस मौके पर नगर निगम महापौर अनिल वासुदेवा और मण्डल प्रधान रोहित पूरी भी मौजूद रहे।


यह भी पढ़े :सड़क खोदकर भूला विभाग, गिरकर लोग होते हैं घायल, देखें तस्वीरें

यह भी पढ़े :देवरिया में हिंदू संगठनों का बंद, देखें 20 तस्वीरें