अब नर्मदा का नीर और होगा सहज

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 22 अक्टूबर 2016, 5:39 PM (IST)

बाड़मेर। कई महीनों से चली आ रही नर्मदा नहर में पानी की समस्या पर अब जिला प्रशासन ने गम्भीर कदम उठाने शुरू कर दिए है। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने धोरीमन्ना क्षेत्र में नर्मदा नहर के पानी का वितरण सुनिश्चित करने के साथ डिग्गियो की मरम्मत करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए है। इस संबंध में ग्रामीनो ने जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने नर्मदा नहर की वितरिकाओ ने पानी की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं होने अथवा अपर्याप्त होने तथा डिग्गियो की क्षतिग्रस्त होने संबंधित परिवेदना पीपरली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान पेश की।




यह भी पढ़े :रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागत

यह भी पढ़े :तेजस्वी यादव को 44 हजार लड़कियों ने भेजा शादी का प्रपोजल

जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने ग्रामीण की इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियो को यथाशीघ्र इस समस्या का समाधान करवाकर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए है। रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने ग्रामीणा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण शिविरो में पहुंचकर अपनी समस्याओ का समाधान करवाने का आहवान किया। जिला कलक्टर शर्मा ने पीपरली ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करवाकर ओडीएफ घोषित करवाने में ग्रामीण से सहयोग की अपील की। जिला कलक्टर शर्मा ने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण अपने घर में शौचालय निर्माण करवाकर उसका इस्तेमाल करें, साथ ही अन्य ग्रामीण को भी इसके लिए प्रेरित करें। जिला कलक्टर शर्मा ने इस दौरान ग्रामीण की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारि को यथाशीघ्र समाधान करवाकर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :देवरिया में हिंदू संगठनों का बंद, देखें 20 तस्वीरें

यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालें