आप की मजदूर विंग ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 22 अक्टूबर 2016, 4:36 PM (IST)

जयपुर। आम आदमी पार्टी के मजदूर संगठन श्रमिक विकास संगठन (एस.वी.एस) जयपुर द्वारा दिल्ली की तर्ज पर राजस्थान में भी न्यूनतम मजदूरी को लेकर जनजागृती एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वैशाली नगर स्थिल लेबर चौक, नर्सरी सर्किल पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें संगठन कार्यकर्ताओं ने मजदूरों में जनजागृती बढाते हुए बताया कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा मजदूरों का वेतन बढाते हुए वेतन का निर्धारण एवं न्यूनतम मजदूरी तय की। इसी का ध्यान में रखकर आम आदमी पार्टी के मजदूर संगठन श्रमिक विकास संगठन देशभर में मजदूरों का हस्ताक्षर अभियान चला रही है और इस अभियान के तहत राज्य की सरकारों से मांग करेगी की मजदूरों का वेतन दिल्ली की तर्ज पर तय हो। जिस पर मजदूर भाईयों ने उत्साह दिखा और लेबर चौक पर उपस्थित करीब 200 मजदूरों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया । हस्ताक्षर अभियान में एन.सी.सी सदस्य विनोद मोदी, रमेश विश्नोई, बेला शर्मा, संजय शर्मा, कमलेश सेन, अतुल निर्वाण, वी.के सक्सेना, राजकुमार कोछोर सहित बडी संख्या में कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।



यह भी पढ़े :पंजाब के एक हजार कॉलेजों में बंद का पहला दिन सफल

यह भी पढ़े :गायत्री प्रजापति पर महिला का आरोप- 3 साल से मेरा रेप किया, अब बेटी पर नजर