राजनाथ सिंह कल से 3 दिवसीय बहरीन दौरे पर

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 22 अक्टूबर 2016, 3:59 PM (IST)

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार से तीन दिवसीय बहरीन के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी शनिवार को जारी एक बयान से मिली। राजनाथ के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में गृह और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बयान में कहा गया है, ‘‘दौरे के दौरान राजनाथ बहरीन के गृहमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और वहां भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्यों से बातचीत करेंगे।’’


यह भी पढ़े :गायत्री प्रजापति पर महिला का आरोप- 3 साल से मेरा रेप किया, अब बेटी पर नजर

यह भी पढ़े :पंजाब के एक हजार कॉलेजों में बंद का पहला दिन सफल

बहरीन के शीर्ष नेतृत्व के साथ राजनाथ सीमा पार से भारत में आतंकवाद और आतंकवाद रोधी सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
(आईएएनएस)

यह भी पढ़े :सगाई में हिस्सा लेने जा रहे थे, हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख-पुकार

यह भी पढ़े :तेजस्वी यादव को 44 हजार लड़कियों ने भेजा शादी का प्रपोजल