बाड़मेर। गुणसागरसूरि साधना भवन में श्री अचलगच्छ युवक परिषद के तत्वावधान में शनिवार को पांच दिवसीय आर्यगुण समय संस्कार शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम साध्वी प्रशांतगुणा ,अध्यक्ष एड़वोकेट सम्पतराज बोथरा के मुख्य आतिथ्य एवं अचलगच्छ जैन श्रीसंघ अध्यक्ष हनुमानचंद बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ।
शिविर संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि दीपावली के अवकाश को देखते हुए शुक्रवार को साध्वी भगवन्तों की निश्रा में जैन समाज के 12 बर्ष से 22 वर्ष तक की आयुवर्ग के बच्चों के लिए पांच दिवसीय श्री आर्यगुण समय श्री संस्कार शिविर का उद्घाटन साध्वीश्री के मंगलाचरण से हुआ । इसके बाद अखिल राजस्थान युवक परिषद के अध्यक्ष जेठमल वड़ेरा एवं चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष प्रकाश बोहरा ने अतिथियों का तिलक, माला एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया । वहीं इस दौरान श्रावक जगदीश भाई पड़ाईयां ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की । शिविर के बालक-बालिकाओं को आशीर्वाद देते हुए मुख्य आतिथ्य जैन श्रीसंघ अध्यक्ष एड़वोकेट सम्पतराज बोथरा ने कहा कि संस्कार शिविर के माध्यम से बच्चे समय का सदुपयोग करते हुए संसकार प्राप्त कर आचरण में उतारे ।
यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!
यह भी पढ़े :चिकनगुनिया मुझे भी हुआ, दर्द मैं समझती हूं: वसुंधरा राजे
उन्होंनें कहा कि संस्कार विहीन मनुष्य जीवन पशु समान है। प्रवचन में
साध्वी ने कहा कि शिविर के उद्देश्यों, क्रियाकलापों एवं रीति-नीति के बारे
में जानकरी देते हुए बच्चों को जीवन में राष्ट्र-प्रेम, स्वदेशी अपनाने,
पंच महाव्रत को जीवन में उतारने सहित कई व्यावहारिक विषयों पर ज्ञान की
बातें बताई । शिविर संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने पूजा संस्कार शिविर एवं
चातुर्मास कमेटी के सहयोग से संचालित पांच दिवसीय शिविर में सैंकड़ों
बच्चों को दी जाने वाली जैन धर्म की मूलभूत धार्मिक क्रियाओं के साथ-साथ
स्वदेशी अभियान, अहिंसा और जीओ और जीने के सिद्धान्तों के बारे में विस्तार
से जानकारी दी । कार्यक्रम के अन्त में अरूण वड़ेरा ने सभी अतिथियों एवं
सहयोगी संस्थाओं का धन्यवा व आभार ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन
संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने किया ।
यह भी पढ़े :पीएम मोदी ने किसे फ़ोन कर खुद रखा नन्ही बच्ची
का नाम
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना