झांसी। युवा शक्ति हिमालय भी तोड़ सकती है। आज आवश्कता इस बात की है कि इस युवाशक्ति तो देश के विकास में प्रयोग किया जाना चाहिये। यही कारण है कि सरकार ने भी डिजिटल इण्डिया के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु युवा शक्ति के श्रोत राष्ट्रीय सेवा योजना का चयन किया। अब आपका उत्तरदायित्व है कि देश के कोने कोने में जाकर डिजिटल इण्डिया के प्रति लोगों को जागरूकता पैदा करें। यह विचार आज बुन्देलखण्ड विष्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सुरेन्द्र दुबे ने व्यक्त किये। प्रो0 दुबे आज गांधी सभागार में भारत सरकार के इलैक्ट्रोनिक्स तथा सूचना तकनीकी मंत्रालय के द्वारा संचालित किये जा रहे डिजिटल इण्डिया पर आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा येाजना के कार्यक्रम अधिकारियों तथा स्वयंसेवकों को सम्बोधित कर रहे थे। प्रो0 दुबे ने कहा कि 1969 से राष्ट्रीय सेवा योजना के जन्म के बाद से ही यह संस्था लोक कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों के पूर्ण करने में तत्पर रहती है। प्रो0 दुबे ने कहा कि देश में विभिन्न सरकारी सेवाओं के डिजीटाईजेशन के कारण पारदर्शिता आई है। उन्होंने अपने जीवन के कुछ पुराने अनुभवों का वर्णन करते हुए बताया कि विज्ञान एवं तकनीकी के विकास से विगत 30 सालों में बहुत कुछ परिवर्तन हो चुका है, जिसकी कभी उम्मीद भी नही की जा सकती थी।
यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!
यह भी पढ़े :अखिलेश के मंत्री दुर्गा यादव के बेटे और भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, चली गोलियां
बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में एन0एस0एस0 के पूर्व समन्वयक डा0 एम0एम0 सिंह ने कहा कि डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम के द्वारा सारे देश के युवाओं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को जागरूक किया जा सकता है। एन0एस0एस0 युवाओं का एक समूह है, जो इस कार्य को बखूबी निभा सकता है। विपिन बिहारी डिग्री कालेज के प्राचार्य डा0 एम0एम0 पाण्डेय ने कहा कि किसी भी सिक्के के दो पहलू होते हैं। डिजिटल इण्डिया के इस कार्यक्रम का धनात्मक पहलू लेकर यदि युवा चलते है तो देश एवं समाज का विकास हो सकता है।
यह भी पढ़े :सिपाही ने नशे की हालत में ख़ाकी को किया शर्मसार,
देखिए वीडियो
यह भी पढ़े :चिकनगुनिया मुझे भी हुआ, दर्द मैं समझती हूं: वसुंधरा राजे
बुन्देलखण्ड महाविद्यालय के प्राचार्य डा0डी0पी0 मिश्रा ने कहा कि समग्र विकास के लिए हमें शहरों से गांव की ओर जाना होगा। शहरों में तो डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध है परन्तु चुनौती इस बात की है कि हम गावों में इन सुविधाओं को किस स्तर तथा कितनी शीघ्रता से उपलब्ध करवा पाते है। एस0ई0एम0टी में अन्तर्गत भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में भाग ले रहे विशेषज्ञ प्रद्धम्न अग्रहरि ने कहा कि डिजिटल इण्डिया भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना हैं सभी राज्य सरकारें भी इस योजना में अपना अंशदान कर रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित कई विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला।
यह भी पढ़े :पिछले साल देश में 473 आधिकारियों और जवानों ने देश के लिए कुर्बानियां दी
यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन
आज प्रात कार्यक्रम के प्रारम्भ में आमंत्रित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलन किया गया। इस अवसर पर एन0एस0एस0 के स्वयंसेवकों द्वारा एन0एस0एस0 गीत का भी गायन हुआ। आमंत्रित अतिथियेां का बैच लगाकर स्वागत किया गया।
यह भी पढ़े :पंजाब के एक हजार कॉलेजों में बंद का पहला दिन सफल
यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन