मिर्जापुर। जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के पौनी गांव में शुक्रवार की रात जरगो नहर में डूबने से छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी गोविंद राम खेती बारी का कार्य करता है। गोविंद की छह वर्षीय पुत्री कोमल रात लगभग आठ बजे परिवार और गांव की महिलाओं के साथ शौच के लिए निकली थी। शौच के बाद जरगो नहर में पानी छूते वक्त बच्ची का पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गयी।
यह भी पढ़े :गायत्री प्रजापति पर महिला का आरोप- 3 साल से मेरा रेप किया, अब बेटी पर नजर
यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन
नहर में बालिका को डूबता देख तथा पानी ज्यादा होने से वहां मौजूद साथ की महिलाएं शोर मचाने लगी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह डूबी बालिका को नहर से बाहर निकाला। लेकिन तब तक बालिका की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर लगते परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
यह भी पढ़े :तेजस्वी यादव को 44 हजार लड़कियों ने भेजा शादी का प्रपोजल
यह भी पढ़े :गायत्री प्रजापति पर महिला का आरोप- 3 साल से मेरा रेप किया, अब बेटी पर नजर