सपा के प्राण, जनक हैं मुलायम, फैसला न मानने वाला होगा बाहरः नंदा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 22 अक्टूबर 2016, 10:29 AM (IST)

लखनऊ। सपा में संगठन के गठन के बाद राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक पार्टी मुख्यालय में हो रही है। इस बैठक में 81 पदाधिकारी और 18 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। बैठक में पार्टी के राजनैतिक और आर्थिक बिंदुओं पर चर्चा होगी। कार्यकारिणी के बैठक की अध्यक्षता शिवपाल कर रहे हैं। पार्टी कार्यालय के बाहर शिवपाल के समर्थक जुटकर और उनका पोस्टर लेकर पार्टी क्रांतिनायक के रूप में नारेबाजी कर रहे हैं।
इस समय वहां लगे पोस्टर में केवल शिवपाल सिंह यादव की ही फोटो दिख रही है। मुलायम और अखिलेश दोनों की फोटो गायब है। मीटिंग को बीच में छोड़कर शिवपाल सिंह यादव 5 मिनट के लिए कहीं चले गये थे। सपा में चल रही बैठक अब खत्म हो गई है। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमयी नंदा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव पार्टी के प्राण और जनक हैं।

यह भी पढ़े :अखिलेश ने 23 अक्टूबर को बुलाई विधायकों की अहम बैठक, राजा भैया से की मुलाकात

यह भी पढ़े :देवरिया में हिंदू संगठनों का बंद, देखें 20 तस्वीरें

नंदा ने कहा कि उनका फैसला सबको मानना पड़ेगा। जो उनके फैसले के खिलाफ जाएगा, उसको पार्टी से बाहर होना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पार्टी और मुलायम सिंह यादव के खिलाफ कैंपेन करने वाले और नेताजी को पत्र लिखकर भेजने के लिए कोई एक नहीं है। कोई पूरा गैंग इसके पीछे हैं।
इस बारे में गहनता से जांच की जा रही है। पता चलने पर पूरे गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएम अखिलेश के सहयोगी सांसद धमेंद्र यादव ने कहा कि संगठन और सरकार मिलकर काम कर रही है। नई पार्टी बनाने की बात अफवाह है। वहीं आज बैठक खत्म होने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात करके बर्खास्त युवा नेताओं की वापसी पर चर्चा की।


यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: राहुल गांधी पर क्यों उठाते हैं अपने ही सवाल ?

मुलायम सिंह से मिलने पार्टी के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्माए रेवती रमन सिंह और माता प्रसाद पांडेय उनके आवास पर पहुँच गये है बेनी प्रसाद वर्मा और रेवती रमण सिंह ने कहा है कि मुलायम सिंह से मिलकर अखिलेश और नेता जी के बीच के सारे मतभेद को खत्म कर दिया जायेगा। बेनी प्रसाद ने कहा है कि नेता जी ने कड़ी मेहनत से सपा पार्टी को खड़ा किया है। पार्टी की अंदरूनी बातों को चिट्ठीबाजों से खतरा है। इनपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं अखिलेश के युवा नेताओ को चिट्ठी ना लिखने की अपील का इन्होंने स्वागत किया है। मुलायम सिंह से मुलाकात के बाद बेनी प्रसाद वर्मा शाम 4 बजे सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़े :सिपाही ने नशे की हालत में ख़ाकी को किया शर्मसार, देखिए वीडियो

यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!