गायत्री प्रजापति पर महिला का आरोप- 3 साल से मेरा रेप किया, अब बेटी पर नजर

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 22 अक्टूबर 2016, 09:56 AM (IST)

लखनऊ। भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त अखिलेश के मंत्री ने फिर से कैबिनेट मंत्री का पद तो पा लिया मगर परेशानियां उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। जी हां यूपी के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति पर एक बेहद ही संगीन आरोप लगा है। गायत्री प्रजापति पर आरोप है कि वो एक महिला के साथ पिछले 3 साल से बलात्कार कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि अब गायत्री उसकी 17 साल की बेटी के साथ भी छेड़छाड़ और ज़बरदस्ती करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन

यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!

महिला का आरोप है कि 3 साल पहले गायत्री प्रजापति ने उसे चाय में नशीली गोली डालकर पिलाई थी और उसके बाद महिला का बलात्कार किया था। उस दौरान गायत्री ने उस महिला की फोटो भी खिंच ली थी। उसी फोटो के सहारे 3 साल से महिला के साथ गायत्री बलात्कार करते रहे। और अब वो उस महिला की 17 साल की नाबालिग बेटी के साथ भी ज़ोरज़बर्दस्ती कर रहे है। महिला चित्रकूट जिले की रहने वाली है और सभासद रह चुकी है। महिला का आरोप है की डीजीपी ऑफिस में शिकायत करने के बाद भी मंत्री पर कार्रवाई नहीं गई।


यह भी पढ़े :रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागत

यह भी पढ़े :पीएम मोदी ने किसे फ़ोन कर खुद रखा नन्ही बच्ची का नाम