अपनी फिल्म ‘शिवाय’ को हर तरीके से सफल बनाने में जुटे निर्माता, निर्देशक, अभिनेता अजय देवगन ऐसा कोई कदम नहीं चूके रहे हैं जिससे उनकी फिल्म को कहीं असफलता का सामना करना पडे। अजय देवगन ने घोषणा की है कि वह ‘शिवाय’ के प्रथम दिन के उस शो की आय उरी हमले के पीडितों के नाम करेंगे, जिसकी आय उस दिन सबसे ज्यादा होगी। उन्होंने अपने समस्त डिस्ट्रीब्यूटरों से कहा है कि पहले दिन के सभी शो की आय का पूरा विवरण उन्हें दिया जाए ताकि वो सबसे ज्यादा कारोबार करने वाले एक शो का पूरा पैसा उरी हमले के शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को दे सकें।
यह भी पढ़े :Special: ये है सनी देओल के फेमस डायलॉग
यह भी पढ़े :Special: ....और बन गए बॉलीवुड के शाकाल
इससे पूर्व सिनेमा ऑनर्स एंड एग्जिबिटर्स ऑफ इंडिया ने अपने सदस्यों और
बॉलीवुड निर्माताओं को एक पत्र लिखकर इस दीवाली रिलीज होने जा रही फिल्म से
पहले दिन पहले शो की कमाई उरी हमले में शहीद हुए फौजियों के परिवारों को
देने का आग्रह किया था और कहा था कि हमारी सुरक्षा कर रहे जवानों के
परिवारों की मदद करने के लिए सामने आइए। इसे पढने के बाद अजय देवगन ने अपनी
फिल्म ‘शिवाय’ के पहले दिन के सबसे बडे और ज्यादा कमाई करने वाले शो को
उरी पीडितों के नाम कर दिया है।
यह भी पढ़े :अपने प्यार के बारे में यह सोचती हैं परिणीति
यह भी पढ़े :Special: ....और बन गए बॉलीवुड के शाकाल