कानपुर। वाराणसी में जय गुरूदेव संगत समागम में हादसे से सबक लेते हुए प्रशासन ने सजारी में होने वाले समागम की अनुमति को रद्द कर दिया। माना जा रहा है एलआईयू रिपोर्ट व नवागंतुक एसएसपी की पहल पर आयोजन की मंजूरी रोकी गई है। बिधनू के सजारी गांव में जय गुरूदेव के उमाकांत महाराज गुट का संगत समागम 25 अक्टूबर को होना था।
जय गुरूदेव संगत गोविन्द नगर के अध्यक्ष ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने एसीएम सतीश चन्द्र को अर्जी देकर संगत समागम की अनुमति मांगी थी। जिसमें कहा गया था कि 10 हजार अनुयायियों के आने की संभावना है। जिला प्रशासन ने नौ सितम्बर को समागम की अनुमति भी दे दी।
यह भी पढ़े :...जब दुल्हन की निकली 5 साल की बेटी और 4 पति
यह भी पढ़े :भारत में सिर्फ एक शख्स के पास यह शानदार बाइक
लेकिन इसी बीच वाराणसी में दूसरे गुट पंकज बाबा के संगत समागम में दो दर्जन से अधिक अनुयायियों की मौत हो गई। जिसके बाद गड़बड़ियों की आशंका के चलते कानपुर जिला प्रशासन ने सजारी में होने वाले समागम की अनुमति रद्द कर दी। इसके बाद आयोजक ने अपनी ही जमीन पर आयोजन का हवाला देकर दोबारा अनुमति मांगी। जिसके बाद एलआईयू ने एक बार फिर जांच की और रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने संगत समागम को मंजूरी नहीं दी। सूत्रों के मुताबिक एसएसपी आकश कुलहरि के हस्तक्षेप के चलते अनुमति नहीं दी गई है। बताते चले कि वाराणसी में जय गुरूदेव समागम हादसे के दौरान कुलहरि वाराणसी के एसएसपी रहे।
यह भी पढ़े :यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी
यह भी पढ़े :लक्ष्मण-संगकारा के बराबर आए कुक, ये हैं टॉप-10