पत्नी की मौत मामले में कबड्डी खिलाडी अरेस्ट

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016, 4:03 PM (IST)

नई दिल्ली। पत्नी की खुदकुशी के बाद मुंबई के नेवी मुख्यालय से दिल्ली पुलिस ने प्रो-कबड्डी लीग प्लेयर रोहित कुमार को हिरासत में लिया है। इधर दिल्ली में रोहित के पिता ने सरेंडर कर दिया है। दरअसल रोहित पर उनकी पत्नी ललिता को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा है। हालांकि फेसबुक पर रोहित ने एक वीडियो मैसेज डालकर खुद को बेकसूर बताया है। इस वीडियो में रोहित ने कहा कि उनको जानबूझकर इस केस में फंसाया जा रहा है। उनका कहना है कि वो अपनी पत्नी को बहुत प्यार करते थे। उन्होंने कभी दहेज की मांग नहीं की है। वह इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ेंगे। इसके बाद उन्हें भी जीने में कोई दिलचस्पी नहीं है ।अपलोड किए गए वीडियो में रोहित ने कहा है कि मुझे नहीं पता कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। किस चीज से वो इतनी दुखी थी। हमने सात फेरे लिये थे। जीने-मरने की कसमें खायीं थी। मैं आखिरी बार उसका चेहरा भी नहीं देख पाया। रोहित का कहना है कि न्यूज में जो कुछ दिखाया जा रहा है वो पूरी तरह से झूठ है। मैंने कभी दहेज नहीं मांगा।




यह भी पढ़े :भारत में सिर्फ एक शख्स के पास यह शानदार बाइक

यह भी पढ़े :पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाओगे कंगाल

आपको बता दें कि दिल्ली में प्रो-कबड्डी लीग प्लेयर रोहित की पत्नी ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें मृतका ने अपने पति और ससुराल पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पिछले कई दिनों से ललिता अपने मायके में रह रही थी। उसका रोहित से झगड़ा चल रहा था।

यह भी पढ़े :लक्ष्मण-संगकारा के बराबर आए कुक, ये हैं टॉप-10

यह भी पढ़े :दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी शादी से डर रहे लडके!