यह है यूपी की शिक्षा व्यवस्था, किताबें नहीं मिली लेकिन परीक्षाएं शुरू

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016, 8:32 PM (IST)

बस्ती जनपद में प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाई स्कूल की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बच्चों को अभी तक नहीं मिली किताबें, छात्र-छात्राओं को बिना पढ़ाये ही सरकार और विभाग द्वारा कराया जा रहा स्कूलों में त्रि मासिक परीक्षा, सरकार नौनिहाल छात्रों के साथ कर रही है खेलवाड़, अखिलेश सरकार की लाख दावा हो रही है झूठीं अभी तक सरकारी विद्यालयों में एक से आठ तक की कक्षाओं में पढ़ रहे छात्रों को नहीं मिली पढ़ने के लिए कितावें।
यही अखिलेश सरकार का शिक्षा व्यवस्था है। इस संबध में मुख्य विकास अधिकारी बस्ती ने बताया कि सरकार ने टेंडर कर कितावों को जनपद बस्ती में 60 फीसदी भेजवाया है। जो कुछ विद्यालयों पर पहंचा है कुछ बाकि है। बस्ती जनपद में शिक्षाव्यवस्था का बुरा हाल है। प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर करोड़ो रूपए खर्च किए जा रहे हैं, बच्चों को किताब दूध,फल,खाना,ड्रेस आदि सरकार मुफ्त में दे रही है, लेकिन जो सबसे अहम चीज है, किताब वह अब तक बच्चों को नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़े :यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी

यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

प्राथमिक विद्यालयों में त्रि मासिक परीक्षा शुरू हो चुकी है लेकिन अब तक सिर्फ 60 फीसदी किताबें ही बच्चों को मिल पाई है, 40 फीसदी किताब अब तक बच्चों को नहीं मिल पाई है, सभी कक्षाओं के छात्रों को आधी-अधूरी ही किताबें मिली है, किसी कक्षा में 7 किताबों की जगह एक या दो ही किताब ही मिल पाई है, ऐसे में आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है की प्राथमिक स्कूलों में किस तरह से परीक्षा कराई जा रही है और छात्र क्या पढ़ कर परीक्षा दे रहे हैं, विभागीय लापरवाही की वजह से छात्रों के भविष्य से खिलावाड़ किया जा रहा है, वहीं सीडीओ अंजनी सिंह ने कहा की 40 फीसदी किताबों का वितरण नहीं हो पाया है, प्रकाशकों की लापरवाही की वजह से किताबे नहीं मिल पाई।

यह भी पढ़े :करनी हैं विदेश में पढ़ाई तो जरूर पढ़े

यह भी पढ़े :नौकरी ढूढ़ने से पहले जान ले इंटरव्यू से जुड़ी ये बातें

वहीं शिक्षा विभाग का बचाव करते हुए सीडीओ ने कहा की पुरानी किताबों से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के सवाल पर सीडीओ ने कहा की ऐसा कहना अतिश्योक्ति होगी, टीचर वर्षों से पढ़ा रहे हैं, उन को पता है की क्या पढ़ाना है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है की शिक्षक तो कक्षाओं में पढ़ा रहे हैं, लेकिन जब बच्चों के पास किताब ही नहीं है तो वह घर पर किस तरह से पढ़ाई कर रहे होंगे।

यह भी पढ़े :साउदी नं.1, ये हैं सबसे ज्यादा पिटने वाले 10 गेंदबाज

यह भी पढ़े :यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी