केमिकल साइंस की नई तकनीकों पर चर्चा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016, 5:44 PM (IST)

उदयपुर। केमिकल साइंस की नवीनतम तकनीकों और हरित रसायन को लेकर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया। मोहन लाल सुखाड़िया के संघटक रसायन शासन विभाग और राॅयल सोसायटी आॅफ कैमेस्ट्री के साथ लंदन नाॅर्थ इंडिया सेक्शन और दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से हुए सेमीनार में यूएसए के प्रो एस आहूजा ने कहा कि वर्तमान में विश्व में प्रदूषण की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। ऐसे में आज हरित रसायन के उपयोग से वातावरण में बढ़ रहे विषैले रसायनों की मात्रा को घटाया जा सकता है। उन्होंने आज के समय ऐसे रिसर्चों पर ध्यान देने की जरूरत बताई। जो मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए कल्याणमयी हो। इस दौरान शोधार्थियों ने हरित रसायन पर प्रदर्शनी भी लगाई। तो 115 से अधिक शोधार्थियों ने और सेमीनार में पेपर प्रस्तुत किए।


#आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

#करवा चौथ पर सफारी पार्क में हुआ लव और गौरी का मिलन