सावधान मेरठ
में घूम रहे है झाड़ फूंक करके लूट
करने वाले जी
हां मेरठ में एक
ऐसा गैंग घूम रहा
है जो अपने टारगेट को
अपने बस में
करने के लिए
कुछ पढ़ता है और
उसके ऊपर फूंक
मार कर उसे अपने बस में
कर लेता है, जिसके
बाद गिरोह आराम से
फरार हो जाता
है, मेरठ के
देहली गेट थाना
क्षेत्र में एक
ऐसा ही मामला सामने आया
है,जहां एक व्यापारी
को गिरोह ने अपने
जाल में फ़ांस लिया और
उससे नगदी सहित
लाखों रूपये की
चांदी लेकर फरार
हो गए। दरअसल मेरठ
के देहली गेट क्षेत्र
के सर्राफा बाजार की
नील गली में महताब नाम का
एक व्यापारी साढ़े तीन
किलो चांदी व 20हजार
रूपये लेकर माल
डिलीवर करने के
लिए जा रहा था, जहां रस्ते
में नील की गली में उसे एक बाबा मिले। महताब
की माने तो पहले
बाबा ने उससे
धार्मिक बाते करके
ऊपर वाले के नाम
पर दान करने की बात
कही, कि जो
तुम दान करोगे तो ऊपर
वाला तुम्हारी सारी
मांगे मुराद पूरी
करेगा, इतने में
ही बाबा का एक
और साथी आ गया
जो पीड़ित महताब से
बाबा की बातें
माने के लिए
बोला, कहा बाबा
ने मेरी मुराद पूरी
कराई है, तुम
भी इनकी मानो लो, इतने
में ही बाबा ने कुछ
पढ़ कर महताब के ऊपर
फूंक मार दी।
#गिफ्ट में ना दे ये 10 चीजें, शनिदेव हो जाएंगे नाराज!
#ये 5 चीजें ना रखें घर में, वरना नहीं संवरेगी किस्मत
जिससे महताब
बदहवास हो गया
और उनके बस में
आ गया, महताब ने
अपने हाथो से
बाबा और उसके
साथी को अपने 20 हजार
रूपये नगद और
साढ़े तीन किलो
पक्की चांदी उनको
सोप दी। इस तरह
से लूट करते हुए दाढ़ी
वाले बाबा और
उसका साथी मौके
से फरार हो गया, घंटो
बाद जब अन्य व्यापारियों
ने पीड़ित महताब को
बदहवास हालात में
घूमता देखा तो
उन्होंने महताब से
पूरी घटना के
बारे में पूछा
और तब कही जाकर मेहताब को
होश आया, पीड़ित ने
पूरी बात व्यापारियों
को बताई, इसकी सूचना
पुलिस को दी।
#खास है यह कार,पूरी दुनिया में मिलेंगी केवल 250
#क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार
उधर इस
अंदाज़ में लूट
की बात सुनकर पुलिस भी
हैरात में पड
गई,खुद सी ओ कोतवाली मौके पर
पहुचे, घटना स्थल
का मौका मुआयना करने
के बाद सी ओ ने दावा किया कि
चारो तरफ सीसीटीवी
कैमरे लगे है, उनकी
फुटेज निकलवाकर बाबा
और उसके साथियो को
आइडेंटीफाई किया
जाएगा और जल्द
पकड़ लिया जाएगा।
#आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
#इन जानवरों को पालने से होती है धन की वर्षा