करवा चौथ पर अपनी पत्नी को लेने गए दो सगे भाइयों की हत्या

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016, 1:56 PM (IST)

मथुरा। कोतवाली वृंदावन के अंतर्गत छरौरा गांव में अपनी पत्नियों को लेने गए दो सगे भाइयों की विवाद के चलते पीट-पीट कर हत्या कतर दी गई। सूचना के मुताबिक ग्राम छरौरा निवासी डोरीलाल की दो पुत्रियों मालती और गीता की शादी चार साल पूर्व लक्ष्मीनगर मथुरा निवासी मनीष और संजय के साथ हुई थी। जानकारी के मुताबिक़ दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक मनमुटाव के चलते काफी समय से इनकी पत्नियां मायके में रह रही थीं । करवा चौथ पर देर रात अचानक लक्ष्मीनगर से संजय और मनीष अपनी पत्नियों को जबरन ले जाने लगे और उनकी डोरीलाल से कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे झगड़ा बढ़ गया और मारपीट होने लगी। तभी गांव के लोगों ने इकठ्ठे होकर लाठी डंडों से पीट पीटकर दोनों को मार डाला। आपको बता दें कि यह लोग पहले भी कई बार गांव में आकर मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इस घटना में कई लोग घायल भी हुये हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है।

मिश्रा ने हासिल किया यह मुकाम, 3 भारतीय ही आगे

नौकरी ढूढ़ने से पहले जान ले इंटरव्यू से जुड़ी ये बातें