भू-अभिलेख कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जले

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016, 1:07 PM (IST)

अलवर। जिला मुख्यालय स्थिल भू-अभिलेख कार्यालय के एक कक्ष में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। फाइलों में आग लगने के कारण कार्यालय में धुआं ही धुआं हो गया। इस घटना की सूचना के बाद आसपास के कार्यालयों के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। इस घटना के बाद कर्मचारियों और लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंची। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर मोहनराम रत्नू ने बताया कि कार्यालय खुलने के बाद अचानक शार्ट सर्किट होने से एलआरए शाखा में आग लगी थी। इस घटना के बाद कर्मचारियों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग के कारण दस प्रतिशत दस्तावेज को नुकसान पहुंचा है।



गिफ्ट में ना दे ये 10 चीजें, शनिदेव हो जाएंगे नाराज!

यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी