पूर्वजन्म की पत्नी रात को आती है नागिन बनकर

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017, 6:52 PM (IST)

नई दिल्ली। कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं जिन पर सहजता से विश्वास करना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक युवक के साथ हो रहा है। एक नागिन ने इस युवक को परेशान कर रखा है। वह रात को आती है और युवक से लिपट कर सो जाती है। इतना ही नहीं वह युवक को किस भी करती है। किस करने के निशान युवक के कपडों पर मिलते हैं। पिछले पांच साल में यह नागिन युवक को कई बार काट भी चुकी है लेकिन युवक को कुछ नहीं हुआ। कोमल नाम के इस युवक का कहना है कि वह नागिन उसे अब तक करीब 20 बार काट चुकी है लेकिन उसे कुछ नहीं हुआ। नागिन का यह सिलसिला युवक की शादी के बाद से शुरू हुआ। इससे पहले नागिन ने उसे कभी परेशान नहीं किया था। वर्ष 2010-11 से यह नागिन युवक को परेशान कर रही है। युवक का कहना है कि वह नागिन उसे कहती है कि वह उसकी पुनर्जन्म की पत्नी है और पिछले जन्म में उसका प्यार अधूरा रह गया था। वह उसे ले जाने आई है। युवक ने कहा कि नागिन सोते समय उससे लिपट गई।




खास है यह कार,पूरी दुनिया में मिलेंगी केवल 250

क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार

वह हडबडा कर भागा और उसने देखा कि उसकी शर्ट पर किस करने जैसे होठों के निशान बने हुए थे। जब उसने भागकर परिजनों को बताया तो सबने कमरे में जाकर देखा। वहां पैरों के निशान बने मिले। बिस्तर पर भी पैरों के निशान मिले।




...जब दुल्हन की निकली 5 साल की बेटी और 4 पति

जियो 4जी सिम काम न करे तो आजमाएं ये टिप्स

युवक का कहना है कि जब वह रात को सो रहा था तो उसे ऐसा लगा कि किसी युवती ने उसे दबोच रखा है। वह हडबडाकर उठा और कमरे से बाहर भागा। युवक की शर्ट पर होठों के दो निशान बने थे और चेहरे पर भी ऐसे निशान थे।

साउदी नं.1, ये हैं सबसे ज्यादा पिटने वाले 10 गेंदबाज

कैसे पहचानें कि नजर लगी है ?