जॉन के घर आएगा नया सदस्य

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अक्टूबर 2016, 11:55 PM (IST)

जॉन अब्राहिम दो चीजों के दीवाने हैं। एक तो वर्कआउट और दूसरा बाइक्स। बाइक्स भी ऐसी जिन्हें हैंडल करना आसान नहीं बल्कि मुश्किल हो। जॉन को ये सब बड़ा चैलेंजिंग लगता है। शायद यही वजह है कि जॉन के बाइक्स के कलेक्शन में एक बाइक और जुडऩे वाली है।

जॉन ने इस खास बाइक को करीब एक महीने पहले ऑर्डर कर दिया था। अब जाकर यह उनके पास आएगी। जॉन ने बताया कि इस बार वो यामाहा की 1700 सीसी बाइक ले रहे हैं। यह बाइक चलाना आसान नहीं है, लेकिन वो लंबे समय से यह बाइक लेना चाहते थे।



...जब दुल्हन की निकली 5 साल की बेटी और 4 पति

कैसे पहचानें कि नजर लगी है ?


इस बाइक की कई खासियतें है। एक तो इसका वजन ही साढ़े तीन सौ किलो से ज्यादा है। इसे चलाना कठिन है। इतनी आसानी से यह नहीं चलाई जासकती। इसी लिए जॉन ने यह बाइक ली है। जॉन का कहना है कि बाइक के आते ही वे सबसे पहले उसे हग करेंगे और फिर राइड के लिए जाएंगे।

ये क्या! विद्या बालन हो गईं वॉन्टेड...

यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी