धौलपुर। राजस्थान सरकार द्वारा नर्सेज के पदों को विलोपित करने के आदेशों के विरोध सहित अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगो को लेकर जिले के नर्सिंग कर्मियों ने बुधवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया हैं। राजस्थान नर्सेज एसोशिएशन के बैनर तले नर्सेज कर्मियों ने डॉ.मंगल सिंह चिकित्सालय में अनिश्चितकालीन धरना देकर विरोध जताया। नर्सिंग कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर एक स्वर में राज्य सरकार से स्वीकृत करवाने की मांग की। धरने में जिलाध्यक्ष हरीशंकर शर्मा ने कहा कि नर्सेज के पदनाम केन्द्र के समान नर्सिग करने,प्रोवीजन पीरियड समाप्त करने,छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगति दूर करने,एएनएम एलएचवी के हार्ड ड्यूटी एलाउन्स एवं अन्य भत्तों को बढ़ाने,सातवें वेतन आयोग को शीघ्र से शीघ्र राज्य में लागू करवाने की मांग की हैं। नर्सेज कर्मियों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार हमारी मांगो को स्वीकार नहीं करती हैं तो अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी रहेगा। नर्सिंग कर्मियों ने कहा कि सरकार ने नर्सिंग पदों को विलोपित कर नर्सेज कर्मियों के साथ कुठाराघात किया हैं जिसे नर्सेज कर्मी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
ये क्या! विद्या बालन हो गईं वॉन्टेड...
यह है BMW की शानदार फीचर्स वाली 3-सीरीज़ GT कार