पकड़े गए एटीएम लुटेरे

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अक्टूबर 2016, 8:42 PM (IST)

मोहाली। चार दिन पहले लालडू स्थित गांव दप्पर में पीएनबी एटीएम को 18.43 लाख रुपयो सहित मिनी क्रेन से उखाड़ कर ले गए लुटेरो को मोहाली पुलिस ने पकड़ लिया है। एसएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि लुटेरो में से एक को गिरफतार कर लिया गया है,जबकि बाकी पुलिस पर हमला कर फरार हो गए। इनके द्वारा वारदात में प्रयोग की गई मिनी क्रेन और कार को भी बरामद कर लिया गया है। लूट की राशि बरामद नहीं हो पाई है। आरोपियो को कल डेराबस्सी अदालत में पेश किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि मौके से मिले सुराग के आधार पर तकनीकी तौर से जांच करती हुई पुलिस आरोपियो तक पहुंची। जिन लुटेरो ने इस वारदात को अंजाम दिया वह सारे मौली जागरा चंडीगढ़ के रहने वाले है। पुलिस द्वारा इस मामले में रंजीत उसके भाई धर्मराज धम्मा, धरमिंदर उर्फ डीएम,कृष्ण कुमार उर्फ बल्लू और पितल को नामजद किया है। एसएसपी के मुताबिक जब मोहाली पुलिस गत मंगलवार को मौली जागरा पुलिस को इस बारे में बताकर आरोपियो को पकड़ने गई तो उन पर आरोपियो और उनके घर के सदस्यो ने मार देने की नीयत से पत्थरो,गैस सिलेंडरो से हमला किया। इस बारे में इरादा -ए-कत्ल का केस चंडीगढ़ में दर्ज कराया गया है। पुलिस पर हमला करके फरार हुए धरमिंदर सिंह को हरमिलाप नगर बलटाणा जीरकपुर के करीब से पकड़ा गया। धरमिंदर ने पुलिस को बताया कि उनका 5 सदस्यों का गिरोह है और रंजीत उनका मुखिया है।


क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार

कैसे पहचानें कि नजर लगी है ?