BMW की शानदार फीचर्स वाली 3-सीरीज़ GT कार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अक्टूबर 2016, 5:32 PM (IST)

BMW ने अपनी 3-सीरीज़ सेडान का ग्रेन ट्यूज्मो (GT) अवतार देश में लाॅन्च किया है। कंपनी ने इसे 2 डीज़ल और एक पेट्रेाल माॅडल में उतारा है। यह एक फेसलिफ्ट वर्जन है जिसे कुछ महीनों पहले से ग्लोबली अनव्हील किया गया था।


यह भी पढेंः
कुछ खास है यह कार, मिलेंगी केवल 101 कारेंदेश में लाॅन्च हुई यह स्टाइलिश कार, जाने फीचर्स

बदलावों पर एक नज़र डाले तो LED हैडलैंप्स व टेललैंप्स और नए स्टाइलिश अलाॅय व्हील यहां दिखाई देंगे। बंपर को नया डिजाइन दिया गया है, साथ ही डोर और फ्रंट ग्रिल पहले जैसी हैं। केबिन बिलकुल नया है। फीचर्स लिस्ट में इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल सीट, पावरफुल सनरूफ, लैदर अपोहस्ट्री और BMW iDrive सिस्टम के साथ नेविगेशन की सुविधा आदि को शामिल किया गया है। बूट स्पेस 520 लीटर का है, जबकि रियर बैंच सीट को 40:20:40 में मोड़कर 1600 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढेंः अब निसान टेरानो भी आई आॅटोमैटिक अवतार में, बुकिंग शुरू

कंपनी ने इसे पहले के मुकाबले पूरी तरह से नया नहीं किया है, लेकिन नयापन जरूर दिया है। इसके 3 वेरिएंट उतारे गए हैं, जो इस प्रकार हैं:-

320d स्पोर्ट लाइन - 43.30 लाख रूपए
320d लग्ज़री लाइन - 46.50 लाख रूपए
330i लग्ज़री लाइन - 47.50 लाख रूपए

यह भी पढेंः खास है यह कार,पूरी दुनिया में मिलेंगी केवल 250

BMW 3GT को 3 वेरिएंट में उतारा गया है। इसके दोनों 320d माॅडल में 2.0 लीटर डीज़ल इंजन लगा है।यह इंजन 190PS की पावर और 400Nm टाॅर्क जनरेट करता है। 8 स्पीड ZF गियरबाॅक्स और रियर सेटअप यहां दिया गया है। इसके 330i माॅडल में 2.0 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 252PS की पावर और 350Nm का टाॅर्क जनरेट करता है। सेगमेंट में मुकाबला Audi A4 और मर्सिडीज़ C-Class से है।

यह भी पढेंः
क्यों इतनी हिट हैं मारूति सुजु़की की कारें, यह है वजह …यह इलेक्ट्रिक कार है दुनिया की सबसे फास्ट कार, देखें वीडियो