घर में चाय बनाते समय गैस रिसाव होने से आग लगी, छह झुलसे

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अक्टूबर 2016, 4:58 PM (IST)

श्रीगंगानगर। शहर के शुगर मिल एरिया में एक घर में बुधवार को गैस लीक होने से आग लग गई। इससे घर में मौजूद महिला-पुरुष और बच्चों सहित 6 लोग झुलस गए। झुलसे हुए लोगों को राजकीय अस्पताल लाया गया। वहां इनकी हालत खतरे से बाहर है। सीओ सीटी तुलसी दास ने बताया कि शुगर मिल के पास राजू के घर में गैस सिलेंडर लीक होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को घर के कपड़े आदि जले मिले। पीडि़त राजू ने बताया कि मकान में उनकी घरवाली बसंती देवी चाय बना रही थी। उस समय गैस लीक हो गई। भगवान के मंदिर में जले हुए दीये के कारण आग लग गई।

उधर जांच में सामने आया है कि गैस एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में ट्रांसफर की जा रही थी। इस कारण गैस पूरे आंगन में फैल गई। इससे आग लग गई। आग में राजू, उसकी पत्नी बसंती देवी, सास शायरी देवी, बच्चे ध्यानु, ज्वाला, सता झुलस गए।