बीआईटीई बनारस की टीम बनी फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अक्टूबर 2016, 4:11 PM (IST)

मिर्जापुर। नगर के भरूहना स्थित केबीपीजी कालेज के मैदान पर महात्मा गांधी काशी विदापीठ से सम्बध महाविदालयों की अंतर जनपीय फुटबाल टूर्नांमेंट हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुबाकले में वाराणसी की बीआईटीई की टीम ने रोमांचपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया। 02.04 के अंतर से एमएमटीडी कालेज बलिया की टीम को हराकर जीत का ताज अपने नाम कर लिया।
दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में पूर्वांचल के 15 जिलों के महाविदालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अशोक कुमार शुक्ल ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।

साथ ही कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। इसमें संतुलन बनाना ही असली खेल है। इससे पहले क्वार्टर फाइनल मैंच में बीआईटीई की टीम ने काशी विदापीठ की टीम को शिकस्त दी। इसी दौरान दूसरा सेमी फाइनल प्रतियोगिता भी खेला गया। एमएमटीडी कालेज बलिया ने वीएसआरपीजी कालेज मंगरहा चुनार का हराया। अंतिम फाइनल मैंच बीआईटीई व एमएमडीटी के बीच हुआ। जिसमें बीआईटीई विजेता रही। इस अवसर पर महाविदालय के पूर्व प्राचार्य डा. रामह‍र्ष्‍ सिंह विशिष्ट अतिथ्रि रहे। प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया।