मगरमच्छ घर में घुसा, फैली दहशत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अक्टूबर 2016, 3:38 PM (IST)

एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर के भीतर मगरमच्छ दाखिल हो गया। शोरगुल सुनकर लोग गांव के लोग इकट्ठे हो गए और उसे पकड़ने की तैयारी शुरू हुई। मगरमच्छ छोटा था इसलिए काबू में आ गया। ये वाक्या हाथरस की हसायन कोतवाली के गांव नगला रति का है।
दरअसल यह मगरमच्छ रात में गांव के रामजीलाल नाम के एक ग्रामीण के घर में घुस आया। सुबह जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे उसे पकड़ने को इकठ्ठा हो गए। सूचना पर वन दरोगा अपनी टीम के साथ गांव आये और उन्होंने उसे जैसे तैसे काबू करके पकड़ा। इस गांव के पास ही झील है और नहर भी। अंदाज लगाया जा रहा है कि मगरमच्छ यही कहीं से निकला होगा। जिला वन अधिकारी ने बताया है कि पकड़ा गया मगरमच्छ बच्चा है और उसे पकड़कर गंग नहर में छोड़ दिया गया है।

आखिरकार मगरमच्छ को काबू में किया गया और प्रशासन को सूचना दी गई।