बिजली के 22 लाख के तार बरामद,10 बदमाश गिरफ्तार,तीन फरार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अक्टूबर 2016, 3:02 PM (IST)

हापुड़। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले 10 शातिर बदमाशो को गिरफ्तार किया है। जिसमे इनके मुख्य 3 साथी अभी भी फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस ने शातिर बदमाशो के पास से एक कार , दो देशी तमंचे और भारी मात्रा में तार काटने के उपकरणों सहित एक मिनी ट्रक में भरा 80 कुंटल बिजली का सिल्वर का तार बरामद किया है। जिसकी बाजार में लगभग कीमत 22 लाख रूपये बताई जा रही है। थाना हाफिजपुर पुलिस को मिली सफलता को देखते हुए मेरठ के डीआईजी ने हाफिजपुर पुलिस को दस हजार रूपये का पुरुस्कार दिया है। थाना हाफिजपुर पुलिस को मुखबीर की सुचना मिली की दस शातिर बदमाश बिजली का तार चोरी करके उसको बेचने जा रहे है। सुचना मिलते ही हाफिजपुर एसओ ने अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाकर शातिर बदमाशो को महमूदपुर नहर पटरी के पास दबोच लिया।

ये शातिर बदमाश बिजली के सिल्वर के तारों को चुराया करते थे। और उसको अलग अलग जनपदों में सस्ते में बेच दिया करते थे। इससे पहले भी ये शातिर बदमाश बड़ी बड़ी घटनाओ को भी अंजाम दिया करते थे और बड़ी आसानी से फरार हो जाया करते थे।