गाज़ियाबाद के मुरादनगर विधानसभा सपा उम्मीदवार दिशांत त्यागी पर लगया एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला सेन्फोर्ट पब्लिक स्कूल में टीचर है और वो स्कूल सपा उम्मीदवार दिशांत त्यागी का है। महिला ने आरोप लगया है की 17 तारीख़ दोपहर के समय दिशांत त्यागी ने अपने केबिन में बुलाया। कैबिन में बुलाने के महिला से अश्लील बातें की और जबरन किस करने का प्रयास किया। दिशांत त्यागी को धक्का देकर महिला कैबिन से बाहर आ गई। इसके बाद महिला ने इसकी सुचना अपने पति को दी। पति ने स्कूल जाकर सपा त्यागी को सुधर जाने की नसीहत दी । उसके बाद दोनों ने पुलिस अधिकारी से पूरे घटना क्रम की जांच की बात कही। सपा उम्मीदवार दिशांत त्यागी पर मुरादनगर थाने में कई गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है ।
इस घटना से पहले भी दिशांत त्यागी ने एक स्कूल संचालक को इसलिए धमकाया था क्योंकि उस स्कूल बस ड्राईवर ने दिशांत त्यागी की गाड़ी में टक्कर मार दी थी। ड्राइवर से अपनी गाड़ी को ठीक करने के लिए पैसे की मांग कर रहा था।