भारत ने रूस से किया अकुला स्तर की दूसरी परमाणु पनडुब्बी का करार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अक्टूबर 2016, 10:56 AM (IST)

नई दिल्ली। भारत और रूस ने भारतीय नौसेना के लिए अकुला-2 क्लास की परमाणु शक्ति संपन्न पनडुब्बी के लिए समझौता किया है। रूस की पत्रिका वीडोमोस्टी ने इस बात की पुष्टि की है। इस डील को गोवा में सार्वजनिक नहीं किया गया था, पर इस डील के संबंध में समझौता वहीं पर हस्ताक्षर हुए हैं।
वीडोमोस्टी के स्तम्भकार एलेक्सी निकोल्स्की ने लिखा है कि रूस के रक्षा उद्योग के सूत्रों के अनुसार, मल्टी परपस प्रोजेक्ट 971 परमाणु पनडुब्बी की लीज देने के लिए रूसी नौसेना ने भारत के साथ गोवा में समझौता कर लिया है।

वर्ष 2011 से भारत रूस की परमाणु शक्ति संपन्न अकुला-2 पनडुब्बी का प्रयोग कर रहा है। 10 साल की लीज पर आई इस पनडुब्बी का कार्यकाल समाप्ति की ओर है, ऐसे में भारत को दूसरी इस स्तर की पनडुब्बी की जरूरत थी।