वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व पर शोभा यात्रा निकाली

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 9:20 PM (IST)

फगवाड़ा । फगवाड़ा के गांव दरवेश पिंड में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व को समर्पित शोभा यात्रा का आयोजन बाबा तरसेम लाल की अगवाई में किया गया। इस अवसर पर जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं हलका फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब विशेष तौर पर पहुंचे।
उनके साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव अवतार सिंह पंडवा, जगजीत सिंह बिट्टू व देहाती कांग्रेस प्रधान दलजीत राजू दरवेश पिंड भी थे। मान ने सभी को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं भेंट की व कहा कि भगवान वाल्मीकि दुनिया के सब से पहले आदिगुरु हैं जिन्होंने अपनी रचनाओं से मानवता को धर्म का संदेश दिया। हमें उनके दर्शाये मार्ग पर चलना चाहिए। प्रबंधकों की ओर से मान व अन्यों को सिरोपे भेंट करके सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सरपंच राजकुमार, शोंकी राम ब्लाक समिति मैंबर, अमरीक सिंह मीका, भुपिन्द्र सिंह खैहरा, सुखविन्द्र पाल, डा. चरणजीत पंच, दौलत राम, महिन्द्र पाल प्रधान वाल्मीकि मंदिर, शिंदर मंगा, जसवीर कुमार, हरमेश कुमार, विजय कुमार बंटी, दर्शन लाल, बीबी परमजीत कौर, खुशी राम, पाल चंद पाला, प्रेम चंद, बलविन्द्र कुमार आदि भी उपस्थित थे।