होटल में छापा मारकर दो युवती संग चार युवक गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 8:29 PM (IST)

मिर्जापुर। एसपी अरविन्द सेन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक(शहर) ने विंध्याचल स्थित एक होटल में छापा मारकर दो युवतियों के साथ चार युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिया। पुलिस के छापे के दौरान होटल मालिक मौके से भाग गया। पुलिस ने होटल मालिक समेत अन्य का चालान कर दिया। एसपी को काफी दिनों से विंध्याचल स्थित विभिन्न होटलों में देह व्यापार किए जाने की खबर मिल रही थी। मुखबीर से मिली कि पुरानी अस्पताल के पास स्थित एक होटल में कुछ लोग दो युवतियों के साथ पहुंचे है। उन्होने तत्काल एसपी सिटी अशोक शुक्ला को विंध्याचल पहुंच कर छापेमारी करने का निर्देश दे दिए। एसपी सिटी विंध्याचल पहुंच कर कोतवाली की फोर्स लेकर मौके पर छापेमारी की तो होटल के दो कमरों से चार युवक और दो युवतियां बरामद हुई। वहीं होटल संचालक मौके से भाग गया। पकड़े गए युवकों में एक औराई, दो विंध्याचल व एक मिर्जापुर नगर का रहने वाला है। दोनों युवतियां मिर्जापुर नगर की निवासिनी है। इनके साथ एक नाबालिग लड़की भी पहुंची थी। उसे पुलिस ने छोड़ दिया। वहीं अन्य का चालान कर दिया गया। दस दिन में दोबारा पुलिस की छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।