‘नशे सी चढ गई’ सुनने के बाद नाचने को करता है मन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 7:32 PM (IST)

आदित्य चोपडा निर्देशित फिल्म बेफिक्रे आगामी 9 दिसम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के गीतों को जारी करने का सिलसिला अब तेज गति पकडने लगा है। हाल ही में इसका पहला गीत ‘लबों का कारोबार’ रिलीज किया गया था और अब इसका दूसरा गीत ‘नशे सी चढ गई’ रिलीज किया गया है। इस गीत को देखने के बाद आप अपने को रोक नहीं पाएंगे और आपके कदम अनचाहे ही नाचने को मचलने लगेंगे। गीत की गति, दोनों सितारों वाणी कपूर और रणवीर सिंह का क्रेजी डांस और गीत का फिल्मांकन ये ऐसी चीजें हैं जो आप को मजबूर करेंगी कि आप नाचें और खुलकर नाचें। इस गीत में रणवीर और वाणी के स्टेप्स खासे उत्तेजित हैं। वाणी कपूर ने अपने छिपकली जैसे बदन से नृत्य की जो भाव भंगिमाएं दर्शायी हैं, वह काबिल-ए-तारीफ हैं।

यह भी पढ़े:- पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाओगे कंगाल
यह भी पढ़े:-
3 दिन में बदलें किस्मत, आजमाएं ये वास्तु टिप्स

‘बेफिके्र’ के ट्रेलर में भी रणवीर और वाणी एकदम बिंदास नजर आए थे। फिल्म में दोनों ने जबरदस्त रोमांस किया है। दोनों की शरारत इस गाने में भी देखने को मिल रही है। इस गीत में चार चांद लगाने का काम किया है अरिजीत सिंह की आवाज ने। क्या खूब उन्होंने इसे गाया है। निश्चित रूप से यह गीत फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिलाने में अपनी अहम् भूमिका निभायेगा।

यह भी पढ़े:- सनी लियोन को किससे दूर रहने को कहा गया
यह भी पढ़े:- ओह! ये क्या शादीशुदा थी कंगना, अब लिया तलाक

रणवीर और वाणी दोनों ने ही अपने ट्विटर पर इस गाने को शेयर किया है। इससे पहले फिल्म का गाना ‘लबों का कारोबार’ भी रिलीज हो चुका है।

यह भी पढ़े:- दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी शादी से डर रहे लडके!
यह भी पढ़े:- 3 दिन में बदलें किस्मत, आजमाएं ये वास्तु टिप्स