शहीद सुधीश के परिजनों ने दाह-संस्कार से किया इंकार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 5:02 PM (IST)

लखनऊ। जम्मू.कश्मीर के राजौरी जिले में हुए शहीद सुधीश कुमार का शव उनके गांव मिलक पहुँच गया है। शहीद सुधीश के अंतिम दर्शन के लिए पूरे क्षेत्र में जनसैलाव उमड़ पड़ा है। परन्तु शहीद के परिजनों ने शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया।
गौरतलब है कि सीमापार पाकिस्तान से सीजफायर का उलंघन करके हुई गोलीबारी में शहीद यूपी के संभल जिले के 24 बर्ष के लाल सुदीश कुमार जम्मू.कश्मीर में जवाबी गोलीबारी में शहीद हो गए थे। शहीद सुदीश कुमार 2013 में सेना में भर्ती हुए थे।

हालांकि कल सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहीद के परिजनों को 20 लाख रूपये देने का ऐलान कर दिया था। परन्तु गांव वालों ने ऐलान किया है कि जब तक शहीद के गांव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं आएंगे तब तक दाहसंस्कार नहीं किया जाएगा। शहीद के परिवार में उनकी 4 महीने की एक बच्ची है।