साईं सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 3:51 PM (IST)

पठानकोट। श्री साईं सेवा आॅर्गेनाइजेशन की ओर से मंगलवार को थरियाल गांव में सफाई अभियान चलाया गया। सुरिंदर महाजन की अगुवाई में चले सफाई अभियान को लेकर आॅर्गेनाइजेशन कार्यकर्ताओं ने कहा कि दो अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक सफाई अभियान चलाकर पीएम मोदी के सपने को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व सरपंच रणधीर सिंह बिट्टा भी मौजूद रहे। जिन्होंने अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से देश जल्द ही स्वच्छ हो जाएगा।