तंवर ने शिंदे को सौंपे वीडियो फुटेज, आरोप हुड्डा के पीएसओ ने किया हमला

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 11:26 AM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में हो रही सिर फुटौव्वल का हल नहीं दिख रहा है। पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों की बात सुन रहे है। सोमवार को तंवर समर्थकों ने शिंद ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर व कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने शिंदे से मुलाकात की। रियाणा कांग्रेस की लड़ाई सोमवार को सडक़ों से अब दिल्ली तक पहुंच गई। जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं ने ही हुड्डा पर प्रदेश में गुटबाजी का आरोप लगाया है। इससे पूर्व अशोक तंवर ने शिंदे को कुछ वीडियो व फोटो सबूत के तौर पर सौंपे है।

जिसके माध्यम से तंवर आरोप लगा रहें है कि हुुड्डा का पीएसओ उन्हें लाठी मारते हुए दिख रहा है। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में इस कमेटी की पहली बैठक हुई। शिंदे ने नेताओं का पक्ष जानने के लिए एक-एक करके भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, किरण चौधरी व अशोक तंवर को बुलाया था। इन सभी नेताओं से 6 अक्टूबर की घटना की जानकारी ली गई। शिंदे से मुलाकात के बाद अशोक तंवर संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि मैंने अपना पक्ष रख दिया है, अब कांग्रेस हाईकमान जो फैसला लेगी, वह मुझे मंजूर होगा।