स्वतंत्रता सेनानी झंवरलाल हर्ष का निधन, छाया शोक

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 11:01 AM (IST)

बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी झंवर लाल हर्ष का सोमवार रात आठ बजे निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। हर्ष गत तीन-चार दिनों से अस्वस्थ्य थे। उन्हें कोठारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके दो पुत्र व दो पुत्री हैं। स्वतंत्रता सेनानी हर्ष का अंतिम संस्कार मंगलवार प्रात: 9 बजे भाटोलाई स्थित श्मशान गृह में राजकीय सम्मान से किया गया। स्वतंत्रता सेनानी की अंतिम यात्रा में शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।