खूबसूरती में मां श्रीदेवी को टक्कर देती जाह्नवी कपूर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 10:13 PM (IST)

बॉलीवुड में कमोबेश सभी सितारों के पुत्र-पुत्रियों ने प्रवेश कर लिया है। अब ताजा समाचार यह है कि हिन्दी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी भी अपनी बडी बेटी जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड में लांच करने की तैयारी में हैं। कभी निजी जिन्दगी जीने वाले श्रीदेवी इन दिनों अपनी बेटी के साथ बॉलीवुड के समारोहों में कुछ ज्यादा ही नजर आने लगी हैं। श्रीदेवी के साथ जाह्नवी कपूर को देखकर मीडिया में उनके बॉलीवुड प्रवेश की चर्चाएं जोरों पर हैं। वैसे कहा तो यह भी जा रहा है कि जाह्ववी कपूर ने एक फिल्म साइन भी कर ली है, जिसकी शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। श्रीदेवी स्वयं बहुत खूबसूरत हैं इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन उनकी बेटी जाह्नवी कपूर भी सुन्दरता के मामले में अपनी मां से पीछे नहीं हैं। इसका सबूत हाल ही में तब मिला जब इंस्टाग्राम में बॉलीवुड के एक मशूहर डिजाइनर ने उनकी फोटो पोस्ट की।

बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी फेवरेट हीरोइन श्रीदेवी की इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कि है, जिसमें उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर भी उनके साथ नजर आ रही हैं जो ट्रेडिशनल ड्रेस में अपनी मां को कड़ी टक्कर देती दिख रही हैं। इस तस्वीर को देख आप भी इस बात से इंकार नहीं कर पाएंगे। दोनों ही इस ड्रेस में एलिगेंट और रॉयल लग रही हैं।

ज्ञातव्य है कि जाह्नवी अपनी मां के नक्शे कदम पर चलते हुए बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि जाह्नवी कपूर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन से बॉलीवुड में प्रवेश करने जा रही हैं। वो करण जौहर की फिल्म ‘शिद्दत’ से बॉलीवुड में एंट्री अपनी डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। तब से वो सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में यह मां-बेटी मुंबई एयरपोर्ट पर भी दिखीं। जाह्नवी में श्रीदेवी का अक्श नजर आता है। समय के साथ-साथ श्रीदेवी काफी कूल हो गई हैं।

एयरपोर्ट पर बोनी कपूर और उनकी छोटी बेटी खुशी भी नजर आईं। दरअसल, सभी छुट्टियां मनाकर वापस लौट रहे थे, तभी कैमरामैनों ने पूरी कपूर फैमिली को कैमरे में कैद कर लिया। कुछ दिनों पहले अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की पहली फिल्म ‘मिर्जिया’ की स्क्रीनिंग थी जिसमें भी जाह्नवी ही छाई रहीं।