चुनाव से ठीक पहले SP-BJP को आई अयोध्या की यादः मायावती

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 9:43 PM (IST)

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा और भाजपा पर तंज कसा है। मायावती ने कहा कि गरीबों को सस्ता मकान देने की यूपी सरकार की योजना मात्र दिखावा है। गरीबों को सस्ता मकान दे पाने में असमर्थ सरकार द्वारा मदरसा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाना सिर्फ कागज़ी घोषणा है। अखिलेश की कैबिनेट द्वारा लिये गया फैसले पर मायावती ने कहा कि अयोध्या में इंटरनेशनल थीम पार्क चुनाव के ठीक पहले ही क्यों याद आया, वहीं भाजपा पर बरसते हुए मायावती ने कहा कि भाजपा को चुनाव के पहले ही रामायण सर्किट के संग्रहालय की याद आई।
दोनों पार्टियां आपस में मिली हुई हैं। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र और राज्य सरकार को अयोध्या की याद आई है। केंद्र सरकार रामायण संग्रहालय बनाने जा रही है, तो राज्य सरकार रामलीला थीम पार्क बनाने जा रही है।