21 और 22 अक्तूबर को बंद रहेंगे करीब 1000 कॉलेज

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 7:59 PM (IST)

चण्डीगढ़। राज्य सरकार की ओर से एससी और ओबीसी के पोस्ट मैट्रिक फंड की अदायगी ना होने के चलते निजी काॅलेज विरोध में उतर आए हैं। निजी काॅलेज की जोइंट एक्शन कमेटी ने सरकार से फंड रिलीज करवाने को लेकर अपने संघर्ष को ओर तेज करने का निर्णय लिया है। चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में हुई प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान निजी काॅलेज संचालकों ने एक सुर में 21 और 22 अक्टूबर को काॅलेज बंद रखेंगे और काॅलेज बिल्डिंगों पर काले झंडे फहराएंगे। साथ ही इस दौरान जोइंट एक्शन कमेटी सदस्यों की ओर से केबिनेट मिनिस्टर को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। साथ ही उन्होंने जल्द ही मांग पूरी नहीं होगे पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।