वस्तु बैंक करेगा गरीबों की दीपावली रोशन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 7:20 PM (IST)

धौलपुर । जरूरतमंदों की दीपावली रोशन करने के लिए वस्तु बैंक बनाई गई है। इसमें लोग राशन सामग्री को लेकर कपड़े ,खिलौने, साडिय़ां आदि दान कर रहे हैं। शहर के युवा डॉ.नरेश शर्मा ने दीपावाली से पहले एक ऐसी पहल शुरू की है,जो गरीब जरूरतमंदों की इस दीवाली को रोशन करेगी। जिले में अपना घर वस्तु बैंक के नाम से खोली इस अपना घर वस्तु बैंक में किसी भी जरूरतमंद गरीबों को वस्तु बैंक से उनकी जरूरत की चीजें नसीब हो पाएंगी। यह वह चीजें होंगी जो आम व्यक्ति के लिए अनुपयोगी पुरानी हो गई हों दीपावली से पूर्व शहर वासी किसी गरीब की दीवाली बनाने के लिए प्रत्येक रविवार समान वस्तु बैंक में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक जमा करा सकते हैं। वहीं जरुरतमंद व्यक्ति महिला-पुरुष किसी भी दिन सामान लेने के लिए आ सकते हैं।
अपना घर समिति अध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वस्तु बैंक पर केवल वही सदस्य कपड़े इत्यादि वस्तु लेने आएगा जिसे वास्तव में उसकी जरूरत है। अगर उनका यह प्रयास सफल रहा तो वह शहर के कई स्थानों पर वस्तु बैंक की स्थापना की जाएगी। इससे शहर के जरूरतमंदों को सहायता मिल सके। यदि कपड़ों के अलावा अन्य वस्तु भी बैंक में आएगी तो उसे भी गरीबों में बांट दिया जाएगा। आज समिति के अध्यक्ष शर्मा रेलवे स्टेशन पर मिली दो नाबालिग लड़कियों को कपडे दिए।