कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका नशे के रावण का पुतला

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 7:08 PM (IST)

भठिंडा। पंजाब में फैले नशे के जाल के विरूद्ध गुस्से में आए कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को इसका पुतला फूंका। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नशे रूपी रावण का पुतला जलाकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी बठिंडा के अध्यक्ष मोहन लाल झुंबा और देहाती अध्यक्ष नरेन्द्र भुलेरिया के साथ पूर्व मंत्री व पीपीसीसी महासचिव हरमंदर सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह चहल, भुच्चो विधानसभा से विधायक अजायब सिंह भट्टी, वरिष्ठ नेता इन्द्र सिंह साहनी, निगम पार्षद जगरूप सिंह गिल एडवोकेट, इन्द्र सिंह सााहनी, टहल सिंह संधू, डा.सतपाल भटेजा, पवन मानी, निगम पार्षद राजा सिंह, बेअंत सिंह रधावा, राम दास, वरिष्ठ नेता छोटे लाल, जिला महासचिव रूपिन्द्र बिंदरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।