धारीवाल बने शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 5:41 PM (IST)

बारां। जिला कांग्रेस कमेटी का सोमवार को रामस्वरूप धारीवाल को शिक्षक प्रकोष्ठ का जिलध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव कैलाश जैन बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट साहब के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक बाबूलाल जैन द्वारा जिला कांग्रेस बारां के शिक्षक प्रकोष्ठ पद पर रामस्वरूप धारीवाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया द्वारा रामस्वरूप धारीवाल को शिक्षक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें जिला कांग्रेस कार्यालय पर नियुक्ति पत्र सौंपा। धारीवाल के शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व जिला प्रमुख रामचरण मीना, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रकाशचंद नागर, पूर्व प्रधान योगेश्वरी देवी शर्मा, प्रधान किशनगंज सेवाराम मीना, कांग्रेसीयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल का आभार व्यक्त किया है।