कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 5:45 PM (IST)

गुरदासपुर। लुधियाना में नशे के खिलाफ चिट्टा रावण जलाने को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गुरदासपुर में पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डेरा बाबा नानक में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस ने पंजाब में फैले नशे के कारोबार के लिए पूरी तरह भाजपा और अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया।