जिला भाजयुमो में हुई नियुक्तियां

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 4:48 PM (IST)

फगवाड़ा। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बबलू कंदोला ने हाईकमान की सहमति से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। विस्तार के तहत अमित सचदेवा, विक्रजीत सिंह सौंधी को महासचिव बनाया गया है। वहीं रमनदीप सैनी टिब्बी, जीतेश जॉन, फगवाड़ा, गुरिंदर बाहड़ा, फगवाड़ा, अशोक कन्नौजिया सुल्तानपुर लोधी को उपाध्यक्ष, राहुल अग्रवाल, तरुण खोसला, हरप्रीत सिंह हैरी, विशाल विज को सचिव, कुश वडेहरा को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे पार्टी हाईकमान का आभार जताते हैं। कि उन्हें इस काबिल समझा। वे पूरी जिम्मेदारी के साथ पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।