कांग्रेस का इरादा खेत, किसान और नौजवान को मजबूत करना- रिछारिया

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 3:54 PM (IST)

झांसी। कांग्रेस हमेशा से ही किसानों के हित मे कार्य करती आ रही है और आगे भी कांग्रेस का इरादा खेत, किसान और नौजवान को मजबूत करना है। सभी वर्ग और सर्व समाज का हित केवल कांग्रेस में ही निहित है। यह विचार पूर्व मंत्री यूपी शासन ओमप्रकाश रिछारिया ने रखे। वे कांग्रेस की किसान यात्रा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि कांग्रेस की कथनी -करनी एक समान है। पूर्व मंत्री यूपी शासन के गृह ग्राम दौन (बडागाँव) से कांग्रेस की किसान संदेश यात्रा का शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भारत सरकार प्रदीप जैन आदित्य ने कांग्रेस की उपलब्धियों को बारे मे विस्तार से बताया । इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस के पर्यवेक्षक शिवचरण पाठक ने कांग्रेस की विचारधारा सभी के सामने रखते हुये कहा कि प्रदेश के विस चुनाव 2017 मे लोगों में कांग्रेस को लेकर उत्साह है।

कांग्रेस चाहती है कि किसानों का कर्जा माफ हो, बिजली बिल हाफ हो साथ ही समर्थन मूल्य का हिसाब हो। विशिष्ठ अतिथि नगर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने की। संचालन मनीराम कुशवाहा ने किया। राहुल रिछारिया पूर्व प्रदेश सचिव यूपी कांग्रेस कमेटी ने किसान संदेश यात्रा के उद्देश के बारे में बताते हुये कहा कि देश, प्रदेश और क्षेत्र के प्रत्येक किसान तक पहुंचना और सुनना, निदान कराना किसान संदेश यात्रा का मुख्य उद्देश्य है, उन्होने यात्रा में शामिल हुये सभी ग्रामीणों, कांग्रेसियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। यात्रा दौंन से प्रारम्भ होकर दुनारा, भूपनगर होते हुये उन क्षेत्रों मे जाएगी। जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नहीं जा पाये थे।