जेल प्रशासन बंदियों को बनाएगा कुशल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 3:27 PM (IST)

भिवानी। जेल प्रशासन ने अनुठी पहल शुरु करते हुए अपने हर बंदी को पढ़ाने व स्वयं रोजगार उपलब्ध करवाने का बीङा उठाया है। इसके तहत जेल में महिला बंदियों के लिए सिलाई कढ़ाई तथा पुरुषों के लिए कम्प्यूटर कोर्स शुरु किया है। आम आदमी के नजरिये और अपराधियों की धारणा बदलने के लिए जेल प्रशासन ने अब अनुठी पहल शुरु की है जिसके तहत ईग्नू के माध्यम से पढाई भी कराई जाएगी।