चिटा रावण के तौर पर मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 2:02 PM (IST)

अमृतसर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिटा रावण के रूप में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पुतला फूंका है। इस मौके पर गुरजीत सिंह औजला का कहना है कि मुख्यमंत्री के राज में सिर्फ नशे का ही राज है। जब तक अकाली भाजपा का राज है पंजाब में ऐसे ही नशे का प्रकोप रहेगा और पंजाब के युवा नशे में जायेगा। इसलिए वह मुख्यमंत्री के रूप में चिटा रावण जला रहे हैं।