प्रांतीय अध्यक्ष ने किया वात्सल्य केन्द्र का अवलोकन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 1:30 PM (IST)

बाड़मेर। भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल चौरडिय़ा सहित कई पदाधिकारियों ने वात्सल्य सेवा केन्द्र का अवलोकन कर मदद करने का आश्वासन दिया। वात्सल्य सेवा केन्द्र के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने बताया कि भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल चौरडिय़ा, राष्ट्रीय मंत्री मध्यप्रदेश डी.डी. शर्मा, वी.एल. कुमावत, उपाध्यक्ष रामकुमार जोशी, पीडब्ल्यूडी के पूर्व अतिरिक्त मुख्य अभियंता ताराचंद जाटोल आदि ने वात्सल्य सेवा केन्द्र का अवलोकन किया। इस दौरान साध्वी सत्यसिद्धा व साध्वी सत्यागिरी ने केन्द्र के बारे में जानकारी दी। प्रांतीय अध्यक्ष अनिल चौरडिय़ा ने वात्सल्य केन्द्र का प्रोजेक्ट बनाकर उसी अनुरूप मदद करने का आश्वासन दिया।