दिल्ली में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव शुरू

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 16 अक्टूबर 2016, 10:27 PM (IST)

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संस्कृति महोत्सव रविवार को यहां शुरू हो गया। महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया। यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसी) में शुरू हुए 10 दिवसीय विविध सांस्कृतिक उत्सव राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2016 में पहले दिन लगभग 400 कलाकारों ने लोक और जनजातीय नृत्यकलाओं का प्रदर्शन किया।

यह महोत्सव 24 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे देश में विविधता में ही एकता है और यही संस्कृति हम सभी को आपस में जोडे रखती है। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा, नगालैंड के राज्यपाल पkनाभ आचार्य भी मौजूद रहे। इसके अलावा संस्कृति मंत्रालय में सचिव एनके सिन्हा और संस्कृति मंत्रालय में ही संयुक्त सचिव एमएल श्रीवास्तव सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों द्वारा लाई मांडू पर एक कॉफी टेबल बुक और बर्बरता पर एक डीवीडी का विमोचन भी किया गया। (आईएएनएस)