सुखना का जल स्तर हो रहा है कम, प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 16 अक्टूबर 2016, 7:54 PM (IST)

चंडीगढ़। कम बरसात के चलते इस साल सुखना लेक का जलस्तर कम होता जा रहा है। इसे लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके बाद अब प्रशासन सुखना लेक को पानी मुहैया करवाने की योजना बना रहा है। इस योजना से सुखना लेक का कम होता जल स्तर फिर से बढ़ सकता है। इस योजना के अनुसार चंडीगढ़ में जो टर्सरी वाटर आता है। उसे ट्रीट करके सुखना तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन एक कंपनी और पंजाब यूनिवर्सिटी की सहायता लेगा। इस प्लान के मुताबिक इस पानी के सेक्टर-28 में मशीनों की मदद से ट्रीट किया जाएगा। जिससे इस पानी में मिले केमिकल और पानी की दुर्गंध को खत्म किया जा सके। पर्यावरण विभाग के अनुसार इस योजना के पहले फेस का खर्चा करीब 50 हजार रुपए होगा।